Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्यूंसाल में शिक्षक की अनुपस्थिति के कारण छात्र बिना पढ़ाई किए ही वापस घर लौट गए। विभाग ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
बीते बुधवार को शिक्षा विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जब थलीसैंण ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्यूंसाल में बच्चों को बिना पढ़ाई किए ही घर लौटना पड़ा। अभिभावकों के अनुसार यह घटना एक दिन की नहीं बल्कि नियमित हो चुकी है, जहां शिक्षक अक्सर स्कूल में अनुपस्थित रहते हैं। लगातार इस लापरवाही पर अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से शिकायत की है, और पीटीए के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी इस विषय में नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। उनका कहना है कि अगर शिक्षक के खिलाफ जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
यहां तक कि 14 बच्चों में से 6 अभिभावकों ने शिक्षक की कार्यशैली से परेशान होकर बच्चों की टीसी कटवा दी है, जिससे अब विद्यालय में केवल 8 बच्चे रह गए हैं। बुधवार को स्कूल बंद रहने के कारण ये 8 बच्चे भी मायूस होकर घर लौट आए। शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है। बीईओ थलीसैंण विवेक पंवार ने कहा कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है और अगर शिक्षक दोषी पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।