Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड सरकार की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को 524.70 एकड़ भूमि का भौतिक कब्जा दे दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग विस्थापन के लिए निर्धारित 103 एकड़ भूमि का कब्जा एनएचएआई को सौंप दिया गया है तथा सड़क का सर्वेक्षण DPR तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
परियोजना निदेशक NHAI विकास मित्तल ने जिलाधिकारी के समक्ष सर्वे DPR रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि भविष्य की यातायात व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट मुख्य द्वार से पहले अंडरपास बनाने की आवश्यकता है। जिसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को कुल 113 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि 103 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। 10 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता पड़ेगी। इसका जवाब देते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि अतिरिक्त भूमि हस्तांतरित की जाएगी, लेकिन इससे पहले एयरपोर्ट निदेशक और सहायक निदेशक फार्म के साथ समन्वय कर भौतिक निरीक्षण और सर्वेक्षण की जाएगी।