चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी का एलान, अब पूरे साल भर खुला रहेगा धार्मिक आस्था का द्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि आने वाले समय में राज्य में सालभर चारधाम यात्रा आयोजित की जाएगी, जबकि फिलहाल यह यात्रा केवल चार से छह महीने तक ही चलती है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Winter Chardham Yatra: CM Dhami Announcement Regarding Chardham Yatra
Image: CM Dhami Announcement Regarding Chardham Yatra

देहरादून: शीतकालीन गद्दीस्थलों में भी चारधाम यात्रा चालू रहेगी, जिससे सालभर तीर्थयात्रियों का आवागमन सुनिश्चित होगा। इस योजना का उद्देश्य यात्रियों और पर्यटकों को सुविधा प्रदान करना है।

CM Dhami's Announcement Regarding Chardham Yatra

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ समेत चारों धामों के शीतकालीन गद्दीस्थलों की यात्रा को सालभर चलाने की योजना बनाई गई है। इस योजना पर तेजी से काम किया जाएगा, ताकि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को पूरे साल चारधाम यात्रा का लाभ मिल सके। अभी तक यह यात्रा केवल चार से छह महीने तक ही चलती थी, लेकिन अब शीतकालीन गद्दीस्थलों में भी तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पर्यटकों को मिलेगा बेहतर अनुभव

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि शीतकालीन स्थलों पर आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे प्राथमिकता दी जाएगी। देश के विभिन्न हिस्सों में सर्दियों में धुंध और सूर्य दर्शन की समस्या होती है, लेकिन उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों को हिमालय के सुंदर दृश्य और बेहतर पर्यावरण का अनुभव मिलेगा। विधानसभा भवन में केदारनाथ की नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड सालभर तीर्थयात्रा और पर्यटन का केंद्र बनेगा।