Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: सोमवार देर रात एक ट्रक श्रीनगर गढ़वाल से डूंगरीपंथ की ओर जा रहा था, इसी दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चमधार के पास में ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक करीब 200 मीटर गहरी खाई से होकर नदी में समा गया। पूरी रात घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी।
इसके बाद आज मंगलवार की सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर खाई में नदी के अंदर पड़े ट्रक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया और ट्रक सवार लोगों के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि ट्रक में कुंदन सिंह और मनोज नाम के दो लोग सवार थे। इस हादसे के बाद से दोनों का कोई पता नहीं है। जबकि ट्रक पूरी तरह से अलकनंदा नदी में डूब चुका है। ट्रक नेशनल हाईवे पर लगे पैराफिट को तोड़ते हुए 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाया है।
श्रीनगर थाने के कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि हादसा देर रात हुआ था, लेकिन जानकारी सुबह मिली है। ट्रक में दो लोग सवार थे, दोनों व्यक्ति लापता हैं , दोनों की तलाश करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन नदी गहरी होने के कारण दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं लगा है। जब तक दोनों नहीं मिलते सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।