Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश में एक 15 वर्षीय नाबालिक को अपनी सहेली पर भरोसा करना भारी पड़ गया। सहेली उसे पहले फुसलाकर अपने साथ होटल ले गई जहां दो युवकों ने नाबालिक के साथ कई बार दुष्कर्म कर दिया। घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई 15 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को दिए गए बयान में अपनी ही सहेली पर अपने दोस्तों से दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है।
ऋषिकेश में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक 15 वर्षीय नाबालिक जब मंगलवार शाम घर नहीं पहुंची तो उसके घर वाले पुलिस के पास पहुंचे। इसके बाद ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो पूरा मामला सामने आया। दरअसल 15 वर्षीय नाबालिक को उसकी एक सहेली अपने साथ घूमने के लिए लेकर गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद सहेली को उसका एक दोस्त मिला। दोनों युवती को बहलाफुसला कर अपने साथ एक होटल में ले गए, जहां उन्होंने एक और युवक को भी बुला दिया। नाबालिक युवती का आरोप है कि सहेली के दोस्त दोनों युवकों ने कई बार नाबालिक के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म किया।
नाबालिक के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर दिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ऋषिकेश कोतवाली के वरिष्ठ उपनिदेशक विनोद कुमार ने मीडिया को बताया की इस घटना में होटल की भी जिम्मेदारी बनती है। यदि जिस होटल में यह घटना हुई है उसे होटल के संचालक से पूछताछ में लापरवाही मिलती है तो होटल के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।