उत्तराखंड: बाबा केदार के प्रवास स्थल से शुरू हुई शीतकालीन चारधाम यात्रा

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से शीतकालीन यात्रा का शुभारम्भ कर दिया है...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Winter Chardham Yatra: Winter Chardham Yatra starts from Omkareshwar temple
Image: Winter Chardham Yatra starts from Omkareshwar temple

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में शीतकालीन चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग जिले में उनकी मटकी ओंकारेश्वर मंदिर में आज शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया।

Winter Chardham Yatra starts from Omkareshwar temple

CM धामी ने कहा कि "प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन व पर्यटन और भी सशक्त होगा। इससे न केवल वर्षभर पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, बल्कि यहां के छुपे हुए पर्यटन स्थल भी प्रचलित होंगे। साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे।"

  • ओंकारेश्वर मंदिर में CM धामी

    CM Dhami in Omkareshwar Temple
    Pic: 1/ 2
    Image: CM Dhami in Omkareshwar Temple

    CM धामी ने उखीमठ में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए, प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

  • शुरू हुई शीतकालीन चारधाम यात्रा

    Winter Chardham Yatra Starts
    Pic: 2/ 2
    Image: Winter Chardham Yatra Starts

    CM धामी ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन व पर्यटन और भी सशक्त होगा। इससे न केवल वर्षभर पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, बल्कि यहां के छुपे हुए पर्यटन स्थल भी प्रचलित होंगे। साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे।