उत्तराखंड: चारों धामों ने ओढ़ी सफेद चादर, हर्षिल-चकराता में भी सीजन की पहली बर्फबारी.. तस्वीरें

मौसम विभाग की भविष्यवाणी कल सच हो ही गई। उत्तराखंड में इस वर्ष का बर्फबारी का सीजन भी शुरू हो गया। बद्री केदार गंगोत्री यमुनोत्री सहित हर्षल चकराता मुनस्यारी आदि पहाड़ी कस्बों में भी जमकर बर्फबारी हुई।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Snowfall in Uttarakhand: Weather Update Seasons First Snowfall in Uttarakhand
Image: Weather Update Seasons First Snowfall in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में कल शाम 6 बजे के बाद मौसम बदला। रात होते होते उत्तराखंड की पहाड़ियों ने सफेद बर्फ की चादर ओढ़ ली थी। कई दिन से हो रही मौसम विभाग की भविष्यवाणी कल सच हो गई। उत्तराखंड में इस वर्ष का बर्फबारी का सीजन भी शुरू हो गया। बद्री केदार गंगोत्री यमुनोत्री सहित हर्षल चकराता मुनस्यारी आदि पहाड़ी कस्बों में भी जमकर बर्फबारी हुई।

Weather Update: Seasons First Snowfall in Uttarakhand

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मौसम के बदलाव से अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट होगी। देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

  • हर्षिल में सीजन की पहली बर्फबारी

    Snow Fall in Harshil
    Pic: 1/ 5
    Image: Snow Fall in Harshil

    उत्तरकाशी जिले में हर्षल की खूबसूरत वादियां देवदार के घने जंगल सभी बर्फ से ढक गए।

  • केदारनाथ धाम

    Snowfall in Kedarnath
    Pic: 2/ 5
    Image: Snowfall in Kedarnath

    केदारनाथ बाबा की नगरी मैं भी अच्छी खासी बर्फ पड़ी है। यह खूबसूरत तस्वीरें देखिए।

  • गंगोत्री धाम

    Snowfall in Gangotri Dham
    Pic: 3/ 5
    Image: Snowfall in Gangotri Dham

    गंगोत्री में कल शाम 6:00 बजे से बर्फ पड़ना शुरू हो गया था। रात ढलते ढलते गंगोत्री धाम ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली थी।

  • यमुनोत्री धाम

    Snowfall in Yamunotri Dham
    Pic: 4/ 5
    Image: Snowfall in Yamunotri Dham

    यमुनोत्री धाम में झरने और नदी का पानी जम गया। सीजन की पहली बर्फबारी के बाद ठंड का दौर शुरू हो गया है।

  • बद्रीनाथ धाम

    Snowfall in Badrinath Dham
    Pic: 5/ 5
    Image: Snowfall in Badrinath Dham

    बद्रीनाथ धाम की सुंदरता बर्फ पड़ने के बाद देखते ही बनती है। बद्री विशाल धाम में बर्फबारी के बाद हिमाच्छादित चोटिया और बेशुमार सुंदरता देखिए ।