Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिले में यमकेश्वर विधानसभा विकासखंड द्वारीखाल के अंतर्गत किनसुर मोटर मार्ग पर ग्राम कोंदा के नजदीक मंगलवार सुबह स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुखद एक्सीडेंट में कार सड़क से बाहर निकल कर गहरी खाई में गिर गई।
पौड़ी जिले में यमकेश्वर विधानसभा विकासखंड द्वारीखाल के अंतर्गत किनसुर मोटर मार्ग पर ग्राम कोंदा के नजदीक मंगलवार सुबह स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक विनोद सिंह नेगी परिवार के साथ दिल्ली से अपने गांव जा रहे थे। इस बीच द्वारीखाल में कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर खाई में गिर गई। जिसमें पति-पत्नी व बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को निकाल कर एम्स अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।