पंतनगर: दोस्त की बारात से वापस आ रहे युवकों की कार ट्रैक्टर से जा टकराई, 2 की दुखद मृत्यु

हल्द्वानी में विवाह समारोह से रुद्रपुर लौट रहे 6 दोस्तों का दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया, उनकी कार वापसी में रात को उनकी कार टांडा जंगल में संजय वन के पास आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। अस्पताल में दो दोस्तों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर....
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Tragic Road Accident: 6 friends returning from wedding ceremony met tragic accident
Image: 6 friends returning from wedding ceremony met tragic accident

हल्द्वानी: पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा जंगल स्थित संजय वन के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। दोस्त के विवाह समारोह से लौट रहे दोस्त बारातियों की कार सामने चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

6 friends returning from wedding ceremony met tragic accident

जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम आवास विकास रुद्रपुर निवासी छह दोस्त डस्टर कार संख्या यूके-06/एएफ-7305 से अपने किसी मित्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होने हल्द्वानी गए थे। वापसी में रात को उनकी कार टांडा जंगल में संजय वन के पास आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। जिससे कार सवार सभी 6 लोग घायल हो गए।

चार की हालत गंभीर

राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना देते हुए सभी घायलों को रुद्रपुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के डॉक्टर ने विनोद तिवारी और शशांक सुयाल को मृत घोषित कर दिया। उमेश भट्ट, आशीष कुमार, अमन आर्या और कमल भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और चारों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।