चंपावत: चंपावत के टनकपुर में बीते देर शाम एक घर में आग लगने से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग की चपेट में आकर 55 वर्षीय भावना वर्मा की दुखद मृत्यु हो गई।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Paralyzed School Teacher died tragically in house fire
चम्पावत: मृतक महिला भावना वर्मा ज्ञानखेड़ा इलाके में अपनी बेटी जमाई के साथ किराए पर रहती थी। मृतका सरकारी टीचर थी, जो वर्तमान में सेलानीगोठ क्षेत्र स्थित स्कूल में कार्यरत थी। घटना के समय मृतक की बेटी बाजार सब्जी लेने गई हुई थी।
Paralyzed School Teacher died tragically in house fire
पुलिस के अनुसार मृतक महिला पैरालिसिस थी, जिस कारण वह आग से खुद को बचा नहीं पाई। अभी तक आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिओम शेट्टी ने बताया कि मृतक महिला भावना वर्मा ज्ञानखेड़ा इलाके में अपनी बेटी जमाई के साथ किराए पर रहती थी।
घटना के समय बाजार गई थी मृतक की बेटी
पंचायत घर ज्ञानखेड़ा इलाके में अज्ञात कारणों से एक घर में लगी आग की चपेट में एक बुजुर्ग महिला आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका सरकारी टीचर थी, जो वर्तमान में सेलानीगोठ क्षेत्र स्थित स्कूल में कार्यरत थी। घटना के समय मृतक की बेटी बाजार सब्जी लेने गई हुई थी। बच्चे पड़ोस में गए हुए थे। प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण हीटर में कपड़ा गिरना माना जा रहा है। महिला के शव को उपजिला चिकित्सालय टनकपुर की मोर्चरी में रखा गया है। वहीं पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।