रुद्रपुर में मुस्लिम युवक ने पहचान छुपा कर हिंदू युवती से की शादी, बिचौलिए पहाड़ी युवक की थी पूरी साजिश। 8 घंटे के अंदर युवती को सकुशल बरामद किया आरोपी गिरफ्तार। बिचौलिए पहाड़ी युवक की गिरफ्तारी को पुलिस दे रही दबिश।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Muslim married a Hindu girl by hiding his identity
पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय रुद्रपुर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। पिथौरागढ़ की एक पहाड़ी युवती के साथ एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर शादी कर ली। खास बात यह रही कि इस पूरे मामले में पिथौरागढ़ क्षेत्र के ही एक पहाड़ी युवक ने बिचौलिये की भूमिका अदा की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिचौलिए और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम विभिन्न जगहों पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस पूरे मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मात्र 8 घंटे के अंदर ही लवजिहाद के इस मामले का पटाक्षेप कर दिया।
Muslim married a Hindu girl by hiding his identity
बीते 10 दिसंबर को फर्जी इंजीनियर बनकर दिल्ली के रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली एक हिंदू युवती से धोखे से शादी कर ली, लेकिन लड़के के आधार कार्ड से पूरे षडयंत्र का खुलासा हो गया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने इस पूरे मामले में गुरुवार शाम एसएसपी मणिकांत मिश्रा से शिकायत की और एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करवाकर एसओजी की टीम को दिल्ली रवाना कर दिया। टीम ने लड़की को सकुशल बरामद करने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बिचौलिए ने मात्र 15 दिन में करवाई थी शादी
रुद्रपुर के घास मंडी में रहने वाली पिथौरागढ़ की एक युवती की पिथौरागढ़ के ही रहने वाले संतोष नामक एक बिचौलिए ने दिल्ली निवासी युवक से शादी तय करवा दी। बताया कि लड़के का नाम अमन है, जो दिल्ली में बतौर इंजीनियर काम करता है। लड़की की उम्र ज्यादा थी इसलिए मां-बाप को लगा कि रिश्ता अच्छा है। लिहाजा बिचौलिए के झांसी में आकर बिना जांच पड़ताल किए बिना महज 15 दिन के अंदर शादी का रिश्ता तय हो गया।
पंडित का तिलक बाप बेटे पानी से धो रहे थे
10 दिसंबर को लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कर दी, लेकिन शादी के दौरान जब-जब लड़के के पिता और लड़के के माथे पर पंडित द्वारा तिलक लगाया जा रहा था, तब-तब बाप बेटे दोनों पानी से अपने माथे पर लगे तिलक को धो रहे थे। यहीं से लड़की के परिजनों को यह अंदेशा हो गया कि मामला कुछ गड़बड़ है। जब होटल में लड़के की आधार आईडी की फोटो कॉपी लड़की के परिजनों ने चेक की तो पता चला कि लड़के के बाप का नाम मेराजुद्दीन है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस लड़की को दिल्ली से सकुशल बरामद कर रुद्रपुर कोतवाली पहुंच गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।