उत्तराखंड: युवती के संगीन आरोप, पति ने गुप्तांग पर लिख दी गालियां.. ससुर ने की दुष्कर्म की कोशिश

सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी में पिता ने 90 लाख रुपए खर्च किए थे, जिनमें 60 लाख रुपए कार खरीदने के लिए थे। युवती का कहना है की शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वालों ने 40 लाख रुपए की टाटा हैरियर की मांग की।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Husband made obscene video of wife: Husband made obscene video Serious allegations of wife
Image: Husband made obscene video Serious allegations of wife

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। दरअसल उधम सिंह नगर के पंतनगर क्षेत्र के निवासी युवक की युवती के साथ डेढ़ साल पहले जून 2023 में शादी हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया और लाक्जरी कार की भी मांग की। यही नहीं, युवती के तो यह भी आरोप हैं कि उसके ससुर ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की।

Husband made obscene video Serious allegations of wife

मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी में पिता ने 90 लाख रुपए खर्च किए थे, जिनमें 60 लाख रुपए कार खरीदने के लिए थे। युवती का कहना है की शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वालों ने 40 लाख रुपए की टाटा हैरियर की मांग की। उसने अपने ससुराल वालों से कहा कि उन्हें ₹60 लाख कर खरीदने के लिए दिए गए हैं। लेकिन ससुराल वालों ने कहा कि उनका बेटा मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है और उसे करोड़ों रुपए मिलते हैं। युवती के आरोप हैं कि ससुराल वालों ने कहा हमने बेटी की शादी तुमसे बहुत सस्ते में कर दी। ससुराल वाले उसे कमरे में बंद कर देते थे और कई दिन तक खाना भी नहीं देते थे।

गुप्तांगों पर लिख दी गालियां

युवती ने अपने ससुर पर और अपने पति पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। युवती ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाकर के कहा कि उसके पति ने एक रात उसके गुप्तांगों पर गालियां लिख दी और उसका वीडियो बनाया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई भी की गई।

ससुर ने की रेप की कोशिश

युवती का कहना है कि एक दिन उसके ससुर ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घिनौनी हरकत भी की और बाद में मायके भेज दिया। मायके वालों ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो पति ने दोबारा ऐसा न होने की बात कह कर ससुर को दूसरी जगह भेज दिया। इसके बाद पीड़िता होली पर अपने माइके आ गई। युवती का कहना है कि उसे मायके छोड़ने के बाद ससुराल कभी उसे वापस लेने नहींआए। जब काफी समय बीत गया और अपने ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने घर का दरवाजा नहीं खोला, उसे और मायके वालों को घर से निकाल दिया। युवती का आरोप है की पति दूसरी शादी करना चाहता है और उसे दूसरी पत्नी बनाकर रखना चाहता है।

पांच पर अभियोग दर्ज

थाना सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक मनीषा सक्सेना ने बताया कि युवती की शिकायत पर पांच लोगों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है। इसमें उसके पति के साथ परिवार के चार और लोग शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।