Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: नगर निकाय आरक्षण सूची जारी होने के बाद हल्द्वानी नगर निगम की सीट पर बीजेपी का उम्मीदवार सामने आ गया है। हल्द्वानी नगर निगम की सीट पर ओबीसी आरक्षण है। ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नन्हे कश्यप ने बीजेपी से दावेदारी पेश कर दी है।
हल्द्वानी से बड़ी खबर आ रही है। कल निकाय चुनाव की आरक्षण वार सीटों की सूची जारी होने के बाद आज बीजेपी से पहले दावेदार सामने आ गया है। हल्द्वानी से मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्हे कश्यप ने दावेदारी ठोक दी है।
नगर निकाय चुनाव के लिए उत्तराखंड शासन ने कल आरक्षण वार सूची जारी की थी। इसके बाद हल्द्वानी नगर निगम की सीट पर बीजेपी का उम्मीदवार सामने आ गया है। हल्द्वानी नगर निगम की सीट पर ओबीसी आरक्षण है। ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नन्हे कश्यप ने भाजपा की सीट पर हल्द्वानी नगर निगम की सीट पर दावेदारी पेश कर दी है। ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नन्हे कश्यप ने अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में बीजेपी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। हालांकि उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिसे भी उम्मीदवार घोषित करेगी वह सर्वमान्य होगा लेकिन पार्टी कार्यकर्ता एक जुट रहें।