देहरादून: यातायात नियम तोड़ने वाले 618 युवाओं पर सख्त कार्रवाई, परिजनों से भी की गई वार्ता

देहरादून में यातायात पुलिस नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। रविवार को भी बिना हेलमेट रेस्ट ड्राइविंग ओवर स्पीडिंग आदि में 262 युवाओं के चालान कट गए। पिछले तीन दिनों में 618 युवाओं के चालान काटे गए हैं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Youths Broking Traffic Rules: Challan of 618 youths broking traffic rules
Image: Challan of 618 youths broking traffic rules

देहरादून: देहरादून में यातायात पुलिस नियम के उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले तीन दिनों में 618 युवाओं के चालान काटे गए हैं। यातायात पुलिस की कार्यवाही में चालान काटने के साथ-साथ परिजनों के साथ फोन पर वार्ता भी शामिल है। यातायात पुलिस युवाओं के परिजनों को फोन कर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए काउंसलिंग भी कर रही है।

Challan of 618 youths broking traffic rules

यातायात नियमों के उलंघन में रविवार को देहरादून में 262 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही और परिजनों से वार्ता की गई। एसएसपी अजय सिंह द्वारा शुरू की गई इस पहल के अंतर्गत जिला पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले चालको विशेष रूप से युवाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। देहरादून में कल रविवार को, विभिन्न थाना क्षेत्र में, यातायात पुलिस द्वारा 262 युवाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें 116 बिना हेलमेट के, रेस ड्राइविंग मैं तीन युवा, ड्रंक एंड ड्राइव में एक युवा और नाबालिक द्वारा वाहन चलाने में तीन युवाओं के साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन में में कुल 139 युवाओं का चालान किया गया और उनके विरुद्ध चलानिक कार्यवाही यातायात पुलिस द्वारा की गई।

3 दिन में 618 युवाओं के चालान

देहरादून यातायात पुलिस द्वारा विगत 03 दिनों में यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 618 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है। सभी 618 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया है। रविवार को भी इन सभी 262 युवाओं के परिजनों और घरवालों को यातायात पुलिस द्वारा फोन किया गया। यातायात पुलिस द्वारा नौनिहालों और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस की यह एक नई शुरुआत की गई है, कोई युवा यातायात नियमों के उलंघन में पाया जाता है तो पुलिस चालान तो करती ही है युवा के घर वालों को भी फोन कर काउंसलिंग कर रही है।