Haldwani News: सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी कार, दुखद हादसे में मां बेटे की दर्दनाक मौत

करीब 2-ढाई बजे हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग बेलबाबा मंदिर के पास बेलबाबा मंदिर के समीप उनके वाहन के सामने से एक बिल्ली का बच्चा गुजरा, ड्राइवर ने बिल्ली के बच्चे को बचाने के चक्कर में स्टेरिंग काट दिया। गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई..
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Road Accident in Halldwani: Mother Son Died in Road Accident in Haldwani
Image: Mother Son Died in Road Accident in Haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी से रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर आई है। हादसे में एक बेटे और माँ की दर्दनाक मौत हुई, और एक व्यक्ति बुरी तरह घायल है। बताया जा रहा है कि ये हादसा सड़क पर चल रही बिल्ली को बचाने के चक्कर में हुआ।

Mother Son Died in Road Accident in Haldwani

जानकारी के अनुसार कल रविवार रात में हल्द्वानी बनभूलपुरा लाइन नंबर 14 निवासी, सवाना परवीन उम्र 45 वर्ष, और उनका 15 साल का अब्दुल योजान ड्राइवर के साथ मुरादाबाद से हल्द्वानी आ रहे थे। उसी दौरान करीब 2-ढाई बजे हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग बेलबाबा मंदिर के पास बेलबाबा मंदिर के समीप उनके वाहन के सामने से एक बिल्ली का बच्चा गुजरा, ड्राइवर ने बिल्ली के बच्चे को बचाने के चक्कर में स्टेरिंग काट दिया। गाड़ी के स्पीड ज्यादा होने के कारण गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी की पेड़ पर टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को अस्पताल ले गई, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों माँ-बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार ड्राइवर बुरी तरह घायल है, उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिवार को दी, जिसके बाद से उनके परिवार में में कोहराम मचा हुआ है।