चमोली: संवरेंगे तो 25 गांवों को मिलेगा लाभ, PWD ने शुरू की 4 झूला पुलों की मरम्मत

चमोली में थराली तहसील के सुनांउ तल्ला, बैनोली सहित कई पुल जर्जर हाल में थे। इन पुलों के रस्से ढीले और प्लेटें खिसकी हुई थी। अब इन पुलों की मरम्मत होने से लगभग 25 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा, पढ़िए..
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Repair of four suspension bridges: Repair of four suspension bridges started in Chamoli
Image: Repair of four suspension bridges started in Chamoli

चमोली: लोक निर्माण विभाग ने थराली तहसील के अंतर्गत चार जर्जर झूला पुलों के मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। बदहाल पड़े इन चार झूला पुलों के कारण ग्रामीण लोगों की जान जोखिम में रखकर आवागमन करना पड़ रहा था। अब इन पुलों की मरम्मत होने से लगभग 25 से अधिक गांवों की करीब 10 हजार लोगों की आबादी को लाभ मिलेगा।

Repair of four suspension bridges started in Chamoli

थराली तहसील के सुनांउ तल्ला, बैनोली, चेपड़ों और कल्याणी झूला पुल कई साल से जर्जर हाल में थे। इन पुलों के रस्से ढीले और प्लेटें खिसकी हुई थी। मरम्मत कार्य रस्सों और प्लेटों को ठीक किया जा रहा है। साथ ही पुलों के लिंटर और सुधारीकरण कर पुलों को ठीक किया जा रहा है।

पहले भी निकले टेंडर, नहीं आया ठेकेदार

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुलों के मरम्मत कार्य के लिए 5 बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लगातार पुल मरम्मत करने की मांग के बाद अब जाके लोनिवि ने इन पुलों की मरम्मत का काम शुरू किया है। इनमें से सुनांउ झूला पुल का कार्य पूरा हो चुका है, चेपड़ों झूला पुल की मरम्मत भी तीन दिन बाद पूरी हो जाएगी। इसके पूरे होने के बाद बाकी दो पुलों का भी मरम्मत कार्य किया जाएगा। इन चार पुलों की मरम्मत पर करीब 8 लाख रूपये का खर्चा होगा, सहायक अभियंता जीके टम्टा ने बताया लंबे समय से इन पुलों की मरम्मत नहीं हो पाई थी। इसके लिए बीच में टेंडर तो निकाले गए लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं किया गया। फोर फिट के कार्य किए जाने के बाद पुन: अन्य एजेंसियों द्वारा कार्य कराया जा रहा है, जिसमें पुलों पर नट बोल्ट, डेक प्लेट, रस्सी कसने का कार्य किया जा रहा है।