Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: आईएमए में हुई पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के कई युवाओं ने सेना में अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। इन्हीं में एक अल्मोड़ा जनपद के करन बिष्ट ने भी सेना में लेफ्टिनेंट बन राज्य का मान बढ़ाया है।
करन बिष्ट अल्मोड़ा जनपद के ब्लॉक धौलादेवी, तहसील भनोली में स्थित दशौला बडियार गांव के मूल निवासी हैं। करन बिष्ट के पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में अफसर बनने से उनके परिजन बेहद गौरवशाली महसूस कर रहे हैं । उनकी इस उपलब्धि पर संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष की लहर है। उन्होंने साल 2021 में NDA की परीक्षा पास की थी। करन बताते हैं कि उनको बचपन से ही एडवेंचर और सेना में जाने का शौक था, और उन्होंने इसके लिए रात-दिन कड़ी मेहनत की।
अब आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उनके बचपन का सपना पूरा हो गया। करन ने शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादून से शिक्षा ग्रहण की है। करन सिंह बिष्ट के पिता कैलाश सिंह बिष्ट सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं, वहीं उनकी माता तारा बिष्ट कुशल गृहिणी हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार में जश्न का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है।