हल्द्वानी: 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, लोगों के घर काम कर पढ़ाती है मां

सुशीला तिवारी अस्पताल में नौवीं कक्षा की छात्रा ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर्स ने छात्रा का आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट मांगे तो पता चला कि छात्रा नाबालिग है। परिजनों ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं कराई है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Minor girl gives birth to a girl child: Minor student of 9th class gives birth to a girl child
Image: Minor student of 9th class gives birth to a girl child

हल्द्वानी: हल्द्वानी की नाबालिग छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है, छात्रा 9वीं क्लास की में पड़ती हैं। पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल की प्राथमिक सूचना रिपोर्ट पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों ने इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं की है।

Minor student of 9th class gives birth to a girl child

मुरादाबाद निवासी एक महिला अपनी तीन पुत्री और एक बेटे के साथ मुखानी थाना क्षेत्र में किराए में रह रही है। महिला का पति शराब का आदी है। महिला दूसरों के घरों में काम करके अपनी लड़कियों को एक अच्छे पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है। आठ दिसंबर को महिला की 16 साल की बेटी ने सुशीला तिवारी अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। उनकी बेटी थाना मुखानी क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है।

पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा

सुशीला तिवारी अस्पताल में जब बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर्स ने छात्रा का आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट मांगे तो पता चला कि छात्रा नाबालिग है। इस मामले में सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन ने मुखानी थाने को प्राथमिक सूचना रिपोर्ट भेजी। अस्पताल से रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुखानी थाना पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने इस मामले में छात्रा उसकी माँ से पूछताछ की है लेकिन वे दोनों पुलिस कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं हैं। जांच में पता लगा की छात्रा का पिता नशे का आदी है, कोई काम नहीं करता है। छात्रा की माँ लोगों के घरों में काम करके अपनी बच्चियों की परवरिस करती है। पुलिस की इस मामले में जांच-पड़ताल जारी है।