उत्तराखंड में 4.8 तीव्रता का भूकंप, 2 जिलों में डोली धरती...नेपाल में था केंद्र

Earth Quack in Uttrakhand: भूकंप और आपदा की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले उत्तराखंड में आज सुबह 4.8 रिक्टर के भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिथौरागढ़ और चम्पावत में लोग भयभीत हो उठे..
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Earth Quack: Earth Quack in Uttrakhand
Image: Earth Quack in Uttrakhand

पिथौरागढ़: आज सुबह-सुबह चार बजे उत्तराखंड के दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिथौरागढ़ और चम्पावत के आसपास कडकडाती ठंड में लोग घर से जान बचाने के लिए बाहर भागे।

Earth Quack in Uttrakhand

भूकंप और आपदा की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले उत्तराखंड में आज सुबह 4.8 रिक्टर के भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार सुबह 4:00 AM पर पिथौरागढ़ और चम्पावत में धरती डोल उठी। पहाड़ों में अभी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, सुबह-सुबह 4:00 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 4.8 रिक्टर के भूकंप ने लोगों में हड़कंप मचा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में भूकंप से किसी प्रकार का जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

  • नेपाल था केंद्र

    Earth Quack in Uttrakhand
    Pic: 1/ 1
    Image: Earth Quack in Uttrakhand

    भूकंप का केंद्र नेपाल के जुमला में बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता 4.8 रिक्टर थी और पिथौरागढ़ के साथ-साथ चंपावत और अन्य जिलों में भी इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।