Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में पहाड़ों पर बसे खूबसूरत सूरी गांव की बबिता परिहार को बीते 24 दिसंबर को एक दिन के लिए SDM बनाया गया। अल्मोड़ा जिले में रानीखेत के एसडीम IAS राहुल आनंद ने बेटियों के उत्साह वर्धन के लिए यह इनिशिएटिव लिया है।
राजकीय इंटर कॉलेज चमुधार मे सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, इसमें सूरी गांव की बबीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बबीता और उस जैसी ही और भी कई बेटियों के उत्साह वर्धन, प्रेरणा स्रोत और हौसला अफजाई के लिए रानीखेत के एसडीएम आइएएस राहुल आनंद ने बबीता एक दिन का SDM बनाया।