पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तीनों युवक कैमरे में कैद हो गए, वीडियो में एक युवक महिला के पैर छूते हुए और फिर उसे सड़क किनारे ले जाता हुआ दिख रहा है। वहीं, अन्य दो युवक आसपास घूमते नजर आ रहे हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Bangles worth lakhs stolen in broad daylight in Rudrapur
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दिनदहाड़े एक महिला को सम्मोहित कर लाखों रुपए के सोने के कड़े लूट लिए गए। घटना रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की है, और पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक महिला को सड़क किनारे ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
Bangles worth lakhs stolen in broad daylight in Rudrapur
पीड़ित महिला रामा रानी अरोरा, जो कि बिलासपुर, रामपुर (यूपी) की निवासी हैं, जो रुद्रपुर काशीपुर फ्लाईओवर से अग्रवाल हॉस्पिटल की ओर जा रही थीं। इस दौरान उन्हें तीन युवक मिले। उनमें से एक युवक ने उनके पैर छुए और इसके बाद उन्हें सम्मोहित कर लिया। सम्मोहन की स्थिति में महिला के हाथ में पहने करीब साढ़े चार तोले के सोने के कड़े लूट लिए गए।
आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद
महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तीनों युवक कैमरे में कैद हो गए, वीडियो में एक युवक महिला के पैर छूते हुए और फिर उसे सड़क किनारे ले जाता हुआ दिख रहा है। वहीं, अन्य दो युवक आसपास घूमते नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि पीड़ित महिला ने सम्मोहित कर लूट की तहरीर दी है। घटना 23 दिसंबर की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।