निकाय चुनाव: प्रीतम भरतवाण हो सकते हैं ऋषिकेश से भाजपा मेयर प्रत्याशी, वायरल हुई खबर

ऋषिकेश में मेयर की सीट इस बार आरक्षित आई है और कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के साथ अनीता मंमगाई की इस बात को लेकर कई मंचों पर भी तीखी नोंकझोंक भी हुई है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
BJP mayor candidate from Rishikesh: Pritam Bharatwan may be BJP mayor candidate from Rishikesh
Image: Pritam Bharatwan may be BJP mayor candidate from Rishikesh

ऋषिकेश: उत्तराखंड निकाय चुनाव होने वाले हैं, आज से नामांकन भी शुरू हो गए हैं। सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को फाइनल करने के मूड में है। ऋषिकेश से मेयर पद के लिए जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भारतवाण को भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर बातचीत गरम है।

Pritam Bharatwan may be BJP mayor candidate from Rishikesh

ऋषिकेश के एक भाजपा नेता ने बातचीत में बताया कि संगठन ऋषिकेश में मेयर पद के लिए कोई भी जोखिम उठाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि एक कद्दावर नेता की ओर से जागर सम्राट का नाम संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखा गया है। हालांकि प्रीतम भारतवाण ने इस तरीके की किसी भी बात से विज्ञ होने से साफ-साफ इनकार किया है।

जागर सम्राट ऋषिकेश मेयर प्रत्याशी ?

दरअसल मेयर की सीट ऋषिकेश में आरक्षित होने के बाद निवर्तमान मेयर अनीता मंमगाई के समर्थक भारी नाराज हो गए हैं। ऋषिकेश में मेयर की सीट इस बार आरक्षित आई है और कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के साथ अनीता मंमगाई की इस बात को लेकर कई मंचों पर भी तीखी नोंकझोंक भी हुई है। ऋषिकेश मेयर पद के लिए भाजपा से शंभू पासवान, सुरेंद्र मोगा आदि लोग टिकट की रेस में है। लेकिन सोशल मीडिया पर पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भारतवाण को ऋषिकेश से भारतीय जनता पार्टी का मेयर प्रत्याशी बनाए जाने की खबर वायरल हो गई है।

बीजेपी ऋषिकेश में उठापटक

हालांकि ऋषिकेश के कई भाजपा नेताओं ने इस खबर को हाथों-हाथ लिया है। उनका कहना है कि पार्टी को ऋषिकेश ही नहीं बल्कि बाकी जगह भी इस चीज का फायदा मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी इसमें क्या निर्णय लेगी ये तो आगे आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल प्रीतम भारतवाण का नाम सामने आने के बाद ऋषिकेश में भाजपा कार्यालय में उठा पटक का दौर फिर शुरू हो गया है।