आगामी उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी है। देहरादून से भाजपा ने सौरभ थपलियाल, हरिद्वार से किरण जायसवाल और अन्य को मैदान में उतारा है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Saurabh Thapliyal becomes BJP mayor candidate in Dehradun
देहरादून: आगामी उत्तराखंड शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में, भाजपा ने देहरादून से सौरभ थपलियाल और हरिद्वार से किरण जायसवाल को बीजेपी का मेयर बनाया है। वहीं ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
Saurabh Thapliyal becomes BJP mayor candidate in Dehradun
भाजपा और कांग्रेस ने रविवार को मेयर प्रतियाशियों से पर्दा उठा दिया। भाजपा ने देहरादून से सौरभ थपलियाल, रुद्रपुर से विकास शर्मा, अल्मोड़ा से अजय वर्मा, हरिद्वार से किरण जैसल, श्रीनगर से आशा उपाध्याय, पिथौरागढ़ से कल्पना देवलाल और कोटद्वार से शैलेंद्र रावत को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं काशीपुर से दीपक बाली, हल्द्वानी से गजराज बिष्ट, रुड़की से अनीता अग्रवाल और ऋषिकेश से शंभू पासवान को प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस के प्रत्याशी
वहीं कांग्रेस ने देहरादून से वीरेंद्र पोखरियाल, रुद्रपुर से मोहन खेडा, अल्मोड़ा से भैरव गोस्वामी, रुड़की से पूजा गुप्ता और ऋषिकेश से दीपक जाटव को प्रत्याशी घोषित किया है।