कुणजेठी कालीमठ निवासी गिरजा शंकर शुक्ला शीतकालीन के दौरान मंदिर समिति की तरफ से केदारनाथ धाम में बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात थे. गिरिजा शंकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, रुद्रप्रयाग में पोस्टमॉर्टम के पश्चात पैतृक घाट में उनको अंतिम विदाई दी गयी.
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Security personnel posted in Kedarnath died of heart attack
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात मंदिर समिति के एक कर्मचारी की मौत हो गई है. बताया जा रहा कि कर्मचारी को दिल का दौरा पड़ा और उसकी धाम में ही मौत हो गई. प्रशासन की ओर से कर्मचारी के शव को हेलीकाप्टर की मदद से ऊखीमठ लाया गया. बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिकारी और कर्मचारियों ने स्वयंसेवक गिरिजा शंकर शुक्ला (55) के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है।
Security personnel posted in Kedarnath died of heart attack
कुणजेठी कालीमठ निवासी गिरजा शंकर शुक्ला शीतकालीन के दौरान मंदिर समिति की तरफ से केदारनाथ धाम में बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात थे. बीते दिन गिरिजा शंकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिसके बाद उनके शव को हेलीकॉप्टर से ऊखीमठ लाया गया.
पैतृक घाट कालीमठ में दी गई अंतिम विदाई
रुद्रप्रयाग में पोस्टमॉर्टम के पश्चात पैतृक घाट कालीमठ में उनको अंतिम विदाई दी गयी. बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि शुक्ला के आकस्मिक निधन पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने शोक जताया और शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी है.
मंदिर समिति उखीमठ कार्यालय में शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया. शोक सभा में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, केदारनाथ प्रभारी अधिकारी/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, वरिष्ठ सहायक विपिन तिवारी , कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवीप्रसाद तिवारी, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण दफेदार विदेश शैव आदि मौजूद रहे।