उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर बोर्ड सभागार में निदेशक के नेतृत्व में बैठक की गई थी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के सचिव ने बताया इस बार प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराने का निर्णय ..
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: 10-12th Board Exam Dates
रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के एग्जाम 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगे। वहीं दिव्यांग बच्चों के लिए प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त बढ़ाया गया है।
10-12th Board Exam Dates
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 प्रदेश में 21 फरवरी से शुरू होंगी और 11 मार्च को समाप्त होंगी। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर शनिवार को बोर्ड सभागार में निदेशक के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई थी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया इस बार प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
ये होंगे केंद्र
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा प्रदेश के 1245 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इन परीक्षा केंद्रों में 165 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 49 एकल केंद्र और 1196 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं।
इतने होंगे परीक्षार्थी
इस साल हाईस्कूल में एक लाख 36 हजार 688 और इंटरमीडिएट में एक लाख 9 हजार 99 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, हाईस्कूल में संस्थागत छात्र 114,420 और व्यक्तिगत छात्र 2268 हैं तो वहीं इंटरमीडिएट में संस्थागत छात्र 105,298 और व्यक्तिगत छात्र 4401 है। सचिव विनोद प्रसाद ने बताया टिहरी गढ़वाल जिले में सबसे अधिक केंद्र 135, जनपद चंपावत में सबसे कम केंद्र 42 बनाए गए हैं।