Uttarakhand Weather Update: आज फिर करवट बदलेगा मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में होगी बर्फबारी

मौसम विज्ञान के अनुसार उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम में बदलाव आने से फिर से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होने कि संभावना है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 5 January 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 5 January 2025

देहरादून: उत्तराखंड में बीते दिनों में बर्फ़बारी के बाद आजकल चटख धूप और शुष्क मौसम से तापमान में सामान्य से बढ़ गया। इन दिनों प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ जमी हुई है. पर्वतीय जिलों में सुबह पाला पड़ने से ठंड पड़ रही है लेकिन दोपहर में चटख धूप खिलने से ठंड से राहत मिल रही है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा छाने से ठंड पड़ रही है।

Uttarakhand Weather Update 5 January 2025

उत्तराखंड में पिछले दिनों से बर्फबारी होने के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है और दोपहर में चटख धूप से तापमान में बढोतरी दर्ज की गई है। इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक पहुंच गया है, लेकिन प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में रात के समय तापमान काफी बढ़ रहा है। देहरादून और अन्य मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरे छाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन दोपहर में चटख धूप और साफ मौसम से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान के अनुसार उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज 5 जनवरी की शाम के समय से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश में 5 और 6 जनवरी को मौसम के मिजाज में बदलाव रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में रविवार की शाम यानि आज से एक बार फिर मौसम में बदलाव आने की संभावना है। आज शाम से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छाने लगेंगे, वहीं सोमवार को प्रदेश के 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने से प्रदेश में फिर तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।

तापमान की स्थिति

बीते शनिवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया।