उत्तराखंड निकाय चुनाव: कांग्रेस ने दिनेश चंद्र मास्टर को किया छह वर्ष के लिए निष्कासित

कांग्रेस ने दिनेश चंद्र मास्टर और महेंद्र सिंह के साथ-साथ ऋषिकेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण कांग्रेस संगठन से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Congress Party: Congress expelled Dinesh Chandra Master for six years
Image: Congress expelled Dinesh Chandra Master for six years

ऋषिकेश: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा के आदेशानुसार, ऋषिकेश नगर निगम और डोईवाला नगर पालिका परिषद के चुनावों में पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में संलग्न कांग्रेस संगठन के सदस्यों को छह वर्षों के लिए संगठन से निष्कासित किया जाएगा।

Congress expelled Dinesh Chandra Master for six years

ऋषिकेश नगर निगम में कांग्रेस के मेयर पद के आधिकारिक प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे दिनेश चंद्र मास्टर और महेंद्र सिंह के साथ-साथ ऋषिकेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण कांग्रेस संगठन से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
डोईवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार सागर मनवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे राजवीर खत्री को कांग्रेस संगठन से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ गतिविधियों में संलग्न रहने और विभिन्न वार्डों में पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों की सूची तैयार की जा रही है।