अनूप थपलियाल पेट्रोल पंप के पास अपनी दुकान चलाता था, लेकिन पंप को बेचने के बाद पंप के नए मालिक ने दुकान की भूमि पर दीवार खड़ी कर दी थी, जिससे दुकान बंद हो गई थी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Shopkeeper Anup Thapliyal climbed the mobile tower with petrol
ऋषिकेश: उत्तराखंड के हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे के श्यामपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दुकानदार ने पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़कर पुलिस और प्रशासन को हैरान कर दिया। पंचर की दुकान चलाने वाला यह व्यक्ति दुकान बंद होने से परेशान था और दुकान को फिर से खोलने की मांग को लेकर उसने यह कदम उठाया।
Shopkeeper Anup Thapliyal climbed the mobile tower with petrol
श्यामपुर में आज सुबह एक दुकानदार पेट्रोल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। आसपास के ही एक व्यक्ति ने बताया कि व्यक्ति ने उसी पेट्रोल पंप वाले से पेट्रोल लिया जिनसे उसका रोजागर छीन किया था। इसके बाद व्यक्ति, जिसका नाम अनूप थपलियाल है, खबर लिखे जाने तक मोबाइल टावर पर ही चढ़ा हुआ है।अनूप थपलियाल पेट्रोल पंप के पास अपनी दुकान चलाता था, लेकिन पंप को बेचने के बाद पंप के नए मालिक ने दुकान की भूमि पर दीवार खड़ी कर दी थी, जिससे दुकान बंद हो गई थी। व्यक्ति ने कई बार पंप के नए मालिक से दुकान का पुनः आवंटन देने की अपील की, लेकिन जब उसकी बात नहीं मानी गई तो उसने प्रदर्शन के तौर पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ने का फैसला किया।
ढाई घंटे से टावर पर दुकानदार
सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के लाख समझाने के बावजूद वह नीचे नहीं उतरा। घटना स्थल पर ऋषिकेश के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि व्यक्ति करीब ढाई घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, लेकिन अब उसे सुरक्षित उतारने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही उसे नीचे उतार लिया जाएगा।