उत्तराखंड निकाय चुनाव: सीता थापा ने थामा भाजपा का दामन, समिधा गुरंग को समर्थन

सविता कपूर ने बताया कि सीता थापा का सहयोग वार्ड 31 में भाजपा को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे नगर निगम चुनावों में भाजपा को सफलता प्राप्त होगी।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Sita Thapa joined BJP: Sita Thapa joined BJP
Image: Sita Thapa joined BJP

देहरादून: नगर निगम चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सक्रिय रहीं सशक्त नेता सीता थापा ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता स्वीकार की। यह निर्णय देहरादून कैंट की विधायक सविता कपूर की उपस्थिति में लिया गया। उन्होंने वार्ड 31 कौलागढ़ से भाजपा प्रत्याशी समिधा गुरंग को समर्थन देने की घोषणा की।

Sita Thapa joined BJP

सीता थापा ने उल्लेख किया कि भाजपा और सविता कपूर के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों ने उन पर गहरा प्रभाव डाला। पार्टी की विचारधारा और क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक प्रयासों ने उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
सविता कपूर ने बताया कि सीता थापा का सहयोग वार्ड 31 में भाजपा को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे नगर निगम चुनावों में भाजपा को सफलता प्राप्त होगी। इस अवसर पर श्री अतुल कपूर, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, सागर गुरुंग, पुष्कर थापा, किरण थापा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।