Uttarakhand: पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, आज इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

चारों धामों के साथ-साथ राज्य के प्रमुख विंटर पर्यटन स्थलों जैसे मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल, चकराता, औली तुंगनाथ में भी सुबह बर्फबारी हुई है. प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है.
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 12 january 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 12 january 2025

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके कि ठंड पढ़ रही है, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी होने के कारण निचले क्षेत्रों में ठंड में इजाफा हो गया है. इसके साथ ही, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 12 january 2025

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार मौसम शुष्क था, लेकिन राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कल रात से आज सुबह तक जमकर बर्फबारी हुई. बर्फ़बारी से एक बार फिर से सभी पर्वतीय चोटियों ने सफ़ेद चादर ओड़ ली है. वहीं केदारनाथ धाम में सुबह से लगातार बर्फबारी हो रही है. चारों धामों के साथ-साथ राज्य के प्रमुख विंटर पर्यटन स्थलों जैसे मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल, चकराता, औली तुंगनाथ में भी सुबह बर्फबारी हुई है. प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है. प्रदेश में आज ज्यादातर जगह बादल छाए हुए हैं. प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बारिश और कोहरे के कारण तापमान में कमी आई है। इसके अतिरिक्त, सर्द हवाओं ने ठंड को और अधिक तीव्र बना दिया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों के साथ-साथ देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, देहरादून, नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत और उधम सिंह नगर में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरे के कारण नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही गरज के साथ वर्षा की भी आशंका है।

तापमान की स्थिति

देहरादून का अधिकतम तापमान 20.0 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.8 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.9 और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पंत नगर का अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।