पुलिस ने दो आरोपियों को लेकर धामपुर कोढीपुर में छापा मारा और अन्य दो आरोपियों सैंटी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बच्चे को सरकथल शिवाला में एक परिवार को बेचा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अपहृत बच्चे को सरकथल शिवाला से सुरक्षित बरामद किया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: 4 accused of human trafficking gang arrested
देहरादून: पुलिस ने बच्चों का अपहरण कर उन्हें बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की जानकारी के आधार पर बच्चों को सुरक्षित रूप से बरामद किया गया। आरोपियों ने बच्चे का सौदा 2 लाख रुपये में किया था। बच्चे की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 25 हजार रूपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
4 accused of human trafficking gang arrested
रीना पत्नी सोमपाल निवासी कस्बा झालू बिजनौर, हाल निवासी डीटी 45 यमुना कॉलोनी देहरादून ने उसके दो पुत्रों आकाश (5) व विकास (2) का अपहरण होने के संबंध में कोतवाली कैंट में शिकायत दर्ज की थी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर बच्चों की तलाश शुरू की। घटनास्थल यमुना कालोनी में छानबीन के दौरान आस-पास के निवासियों से पूछताछ करने पर पुलिस टीम को यह जानकारी मिली कि राकेश नामक व्यक्ति पीड़ित परिवार के घर आता-जाता था। इसके अलावा, यह भी पता चला कि राकेश को यमुना कालोनी के गेट पर वादिनी के अपहृत बड़े पुत्र आकाश को छोड़ते हुए कुछ लोगों ने देखा था।
मोबाइल नंबर के जरिए 3 आरोपियों की हुई पहचान
राकेश, जो कि कस्बा जाटान के मौहल्ला जिला बिजनौर यूपी का निवासी है, पिछले 15-16 वर्षों से सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में निवास कर रहा है और आर्डिनेंस फैक्ट्री में माली और सफाई का कार्य करता है। जांच में यह भी सामने आया कि एक अन्य व्यक्ति, राहुल, जो गोहरपुर काफियाबाद मुरादाबाद का निवासी है और वर्तमान में आईटी पार्क में रहता है, उक्त अपराध में शामिल है। राहुल के मोबाइल नंबर की निगरानी के जरिए जानकारी प्राप्त करने पर यह स्पष्ट हुआ कि दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। इसके साथ ही, अपहरण की घटना में राहुल की बेटी तानिया की भी भागीदारी सामने आई, और अपहृत बच्चों को छिपाने से संबंधित तथ्य भी उजागर हुए।
अमरोहा से पकड़े गए आरोपी
घटना के बाद से तीनों आरोपी अपने मोबाइल नंबर बंद करके पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे। पुलिस ने मैनुअल तरीके से इन तीनों के बारे में जानकारी इकट्ठा की और पता चला कि वे अमरोहा में राहुल की बुआ के घर छिपे हुए हैं। इसके बाद तुरंत एक टीम अमरोहा भेजी गई, जहां पुलिस ने राहुल की बुआ के घर पर छापा मारकर आरोपी राकेश और तानिया को गिरफ्तार कर लिया।
2 लाख रुपये में बेचा था बच्चे को
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने बच्चे को धामपुर में प्रियंका और सैंटी नाम के लोगों को 2 लाख रुपये में बेचा था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को लेकर धामपुर कोढीपुर में छापा मारा और प्रियंका और सैंटी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बच्चे को सरकथल शिवाला में एक परिवार को बेचा गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अपहृत बच्चे को सरकथल शिवाला से सुरक्षित बरामद कर लिया।