काफलीगैर बागेश्वर रोड से जमराड़ी बैंड की दिशा में आ रही कार जब अल्मोड़ा के नौगांव पीपली के पास पहुंची, इस दौरान कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Horrible road accident in Almora
अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा में एक कार देर रात 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना के समय कार में तीन व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें से दो की मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
Horrible road accident in Almora, 2 people died and 1 injured
सोमवार 13 जनवरी को देर रात काफलीगैर बागेश्वर रोड से जमराड़ी बैंड की तरफ एक टोयोटा इटीयोस कार DL4 CNE 9465 आ रही थी। कार जब अल्मोड़ा जिले के नौगांव पीपली के पास पहुंची तो वहां पर किसी अज्ञात कारण से यह कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही धौलछीना पुलिस टीम और SDRF टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों टीमों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए एक गंभीर घायल व्यक्ति और दो मृतकों के शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला। पुलिस टीम ने एम्बुलेंस से घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां से उसे अल्मोड़ा रेफर किया गया है। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
दो लोगों की मौत एक बुरी तरह घायल
जानकारी के अनुसार, कार काफलीगैर बागेश्वर रोड की ओर से जमराड़ी बैंड की दिशा में आ रही थी. कार में तीन ड्राइवर सहित तीन लोग सवार थे. जब कार अल्मोड़ा के नौगांव पीपली के पास पहुंची, इस दौरान कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हुआ। इस भीषण सड़क हादसे में "30 वर्षीय मनोज सिंह बिष्ट, पुत्र जगमोहन सिंह निवासी नौगांव धौलछीना अल्मोड़ा और 42 वर्षीय अजय शर्मा, पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी सकूरपुर सरस्वती विहार नॉर्थ वेस्ट दिल्ली" की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि पुष्कर सिंह भंडारी नाम का व्यक्ति बुरी तरह घायल है, उसका अल्मोड़ा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.