उत्तराखंड: आत्मदाह के प्रयास में प्रत्याशी गिरफ्तार, गांव के लोगों को वोटिंग अधिकार की थी मांग

प्रत्याशी नदीम अख्तर सपा कार्यकर्ताओं के साथ महाराणा प्रताप चौराहे पर पेट्रोल की बोतल हाथ मे लेकर पहुंचे। मौके पर तैनात पुलिस ने आत्मदाह से पहले ही नदीम अख्तर को सपा कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
SP candidate arrested: SP candidate arrested for attempting self immolation
Image: SP candidate arrested for attempting self immolation

उधमसिंह नगर: सपा के मेयर प्रत्याशी नदीम अख्तर पूर्व चेतावनी के तहत महाराणा प्रताप चौक पर पेट्रोल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने आत्मदाह से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया।

SP candidate arrested for attempting self immolation

बताते चलें कि ग्राम बेलजूड़ी के कुछ रकबे को नगर निगम की सीमा विस्तार के आदेश पर शामिल करने का आदेश 2018 में हुआ था। उसके बाद आज तक वहां के 403 वोटरों को शामिल नहीं किया गया और वे मताधिकार से वंचित हैं। इसी के विरोध में पिछले सप्ताह सपा मेयर प्रत्याशी नदीम अख्तर ने प्रशासन को आत्मदाह की चेतावनी दी थी। उपजिलाधिकारी से वार्ता के बाद नदीम अख्तर ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि इन 403 वोटर्स को मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया तो वह आत्मदाह के अपने निर्णय पर अटल रहेंगे।

403 वोटर्स के लिए 403 बार हो सकता हूँ गिरफ्तार

बुधवार को नदीम अख्तर महाराणा प्रताप चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ पेट्रोल की बोतल हाथ मे लेकर पहुंचे। मौके पर तैनात पुलिस ने आत्मदाह से पहले ही नदीम अख्तर को सपा कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी को लेकर नदीम अख्तर ने कहा कि वह 403 वोटर्स को शामिल करने के लिए 403 बार भी गिरफ्तार होने को तैयार हैं। यह तानाशाह सरकार लोगों के अधिकारों को छीनना चाहती है। लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश को किसी भी कीमत पर नाकाम किया जाएगा। सपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचकर वहां जमकर नारेबाजी की।