उत्तराखंड: स्कूल बस की चपेट में आ गया डेढ़ साल का तेजस, दर्दनाक मौत

मां अपने बड़े पुत्र मानिक को बस से उतारकर घर ले गई। इसी दौरान बस चालक ने बस चला दी और मां के पीछे आया तेजस बस के पीछे पहिए की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
painful death of a child: Child dies after being crushed by school bus
Image: Child dies after being crushed by school bus

उधमसिंह नगर: निजी स्कूल की बस के कुचलने से एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Child dies after being crushed by school bus

बीते बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद खटीमा क्षेत्र के छिनकी में स्थित एक निजी स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने घर जा रही थी। उमरूकला विचई निवासी प्रदीप सिंह मेहता की पत्नी बबीता स्कूल बस के घर के पास पहुंचने पर अपने पुत्र मानिक मेहता को स्कूल बस से लेने आई। इसी बीच प्रदीप का छोटा पुत्र डेढ़ वर्षीय तेजस मेहता भी मां के पीछे-पीछे आ गया। मां अपने बड़े पुत्र मानिक को बस से उतारकर घर ले गई। इसी दौरान बस चालक ने बस चला दी और मां के पीछे आया तेजस बस के पीछे पहिए की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बस के आगे चले जाने के बाद हादसे का पता चला और चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने देर शाम शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक तेजस के पिता प्रदीप दिल्ली में नीजि कंपनी में नौकरी करते है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मां व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।