Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नेचुरोपैथी के छात्र अनुराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों हेतु उत्तराखण्ड राज्य की योगासन टीम की चयन प्रक्रिया का आयोजन दिनाँक 12 व 13 जनवरी 2025 को हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया।
राज्य के लगभग सभी जिलों से आये हुये प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। अनुराग के चयन पर एसजीअरआरयू के प्रेसीडेंट महंत देवेन्द्र दास महाराज, प्रो वाइस चांसलर डॉ कुमुद सकलानी ने उन्हें बधाई दीं हैं। चयन प्रक्रिया में दो इवेंट्स ट्रेडिशनल महिला वर्ग और आर्टिस्टिक सिंगल महिला व पुरूष वर्ग के लिये एक-एक प्रतिभागी का चयन किया गया। जिसमें देहरादून जिले के अनुराग सैनी का चयन आर्टिस्टिक सिंगल पुरुष वर्ग के लिये हुआ है। महिला वर्ग में शुभांशी अग्रवाल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। ये दोंनो ही प्रतिभागी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संकाय के विद्यार्थी हैं।