Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
बागेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ उत्तराखंड में हो चुका है। उत्तराखंड में चल रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का पदकों खाता भी खुल गया है। बागेश्वर में तैनात महिला आरक्षी ज्योति वर्मा ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पहला पदक जीत लिया है।
बागेश्वर में तैनात उत्तराखंड पुलिस की आरक्षी ज्योति वर्मा ने वुशु के इवेंट में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया। अभी उत्तराखंड के कई और खिलाड़ियों को भी अलग-अलग स्पर्धा में अपना टैलेंट और दमखम दिखाना बाकी है। बागेश्वर की महिला आरक्षी ज्योति ने उत्तराखंड का राष्ट्रीय खेलों में पदकों का खाता खोलने के साथ ही उत्तराखंड के बाकी खिलाड़ियों से भी उम्मीद है जग गई हैं। राज्य समीक्षा की ओर से भी उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं। महिला आरक्षी ज्योति वर्मा को हार्दिक बधाइयां।