गढ़वाल: मलेथा रेल परियोजना में सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, टल गया बड़ा हादसा

शार्ट सर्किट के बाद रसोई गैस के सिलिंडर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी मजदूर को नुकसान नहीं हुआ।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Cylinder burst: Cylinder burst at Maletha Train Project
Image: Cylinder burst at Maletha Train Project

श्रीनगर गढ़वाल: तहसील कीर्तिनगर के मलेथा गांव में गुरुवार को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के कमरे में शार्ट सर्किट के कारण गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। यह घटना काफी भयानक थी, लेकिन गनीमत रही कि उस समय मजदूर मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Cylinder burst at Maletha Train Project

मलेथा में बनाए गए टीनशेड में मजदूर रहते हैं, जहां शार्ट सर्किट के बाद रसोई गैस के सिलिंडर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी मजदूर को नुकसान नहीं हुआ।

ये सामान हुआ जल के राख

कोतवाल कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने जानकारी दी कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस को बुलाया गया। श्रीनगर से अग्निशमन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में सफल रही। फायर सर्विस के लीडिंग फायर मैन संजय और चालक सोनू कुमार सैनी ने बताया कि आग के कारण दो बाइक, आठ बेड, मजदूरों के कपड़े, पैसे, राशन और सामूहिक भोजनालय में रखी सामग्री पूरी तरह जल गई।

निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस और फायर सर्विस अब नुकसान का आकलन कर रही हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का दौरा किया और मजदूरों के लिए राहत कार्य शुरू किया। इस हादसे ने एक बार फिर से निर्माण कार्यों में सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को रेखांकित किया है। मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित उपायों की आवश्यकता है ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।