युवक चुनावी बैनर उतारने के लिए छत पर चढ़ा और 33 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। देहरादून के भानियावाला में दर्दनाक दुर्घटना में युवक की दुखद मृत्यु हो गई।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Death due to electric shock while removing election banner
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट क्षेत्र में निकाय चुनाव के दौरान एक युवक की जान चली गई। यह हादसा दुर्गा चौक, भानियावाला के पास हुआ, जब युवक चुनावी बैनर उतारने के लिए छत पर चढ़ा और 33 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
Man gets Electric shock while removing election banner
ये दुखद घटना सुबह करीब दस बजे की है। देहरादून के भानियावाला में युवक छत की दूसरी मंजिल पर गया था, जहां एक कोना 33 केवी लाइन से सटा हुआ था। जैसे ही उसने बैनर उतारने की कोशिश की, एक तेज धमाका हुआ और युवक बुरी तरह झुलसते हुए छत पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस को फोन किया।
बचाने की कोशिश में हो गई देर
युवक को सीएचसी डोईवाला ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने बताया कि युवक की पहचान अठुरवाला निवासी मनोज पंवार (26) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मनोज पंवार 33 केवी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस हादसे से इलाके में गहरा शोक व्याप्त है।