कुमाऊं कमिश्नर IAS दीपक रावत के कर्मचारी को टक्कर मार, बुलेट सवार हो गया फरार.. दर्दनाक मौत

बुलेट सवार व्यक्ति अत्यधिक तेज गति से आ रहा था और उसने पांडे को जोरदार टक्कर मारी। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और बुलेट सवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Bullet rider hit and run: Bullet rider hit and run employee of Kumaon Commissioner
Image: Bullet rider hit and run employee of Kumaon Commissioner

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा हुआ है। कालाढूंगी रोड स्थित स्टेडियम तिराहे पर अनियंत्रित बुलेट ने 58 वर्षीय राजस्व विभाग के कर्मचारी वीरेंद्र पांडे को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बुलेट सवार फरार हो गया।

Bullet rider hit and run employee of Kumaon Commissioner

मृतक वीरेंद्र पांडे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के कार्यालय में तैनात थे और देर रात बाजार से घर लौट रहे थे। इस दौरान बुलेट सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पांडे सड़क पर गिर गए। उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

CCTV में कैद हुआ हादसा

हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बुलेट सवार व्यक्ति अत्यधिक तेज गति से आ रहा था और उसने पांडे को जोरदार टक्कर मारी। इस दर्दनाक हादसे ने हल्द्वानी में सड़कों पर तेज रफ्तार से हो रहे हादसों की गंभीरता को और उजागर किया है। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और बुलेट सवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने फरार बुलेट चालक को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।