11वीं की छात्रा के साथ उसके स्कूल के दो शिक्षकों ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का प्रयास किया. इसके अलावा आरोपियों ने छात्रा को यह बात किसी को बताने पर फेल करने की धमकी भी दी.
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Two teachers molested a minor girl in Garhwal
पौड़ी गढ़वाल: जनपद पौड़ी गढ़वाल से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां दो शिक्षकों ने अपने स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ घिनौनी हरकत की। दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के तहत कार्रवाई की गई है।
Two teachers molested a minor girl in Garhwal
छात्रा के पिता ने मामले में शिकायत दर्ज कर अपनी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी इंटर कॉलेज धुमाकोट में कक्षा 11वीं में पड़ती है. पिता ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उनकी बेटी काफी गुमशुम और परेशान रहने लगी. बाद-बाद में उनकी बेटी स्कूल जाने से भी मना करने लगी तो परिजनों ने जब उससे इसका कारण पूछा तो पहले तो उसने बताने से मना किया लेकिन बाद में जोर देने पर छात्रा ने उसके साथ हुई छेड़छाड़ के बारे में अपने परिवार वालों को बताया.
फेल करने की धमकी
इस पर छात्रा के पिता ने धुमाकोट थाने में दोनों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ FIR द्दर्ज करवाई है. पीडिता के पिता ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी के साथ उसके स्कूल के दो शिक्षकों ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का प्रयास किया. इसके अलावा छात्रा को यह बात किसी को बताने पर फेल करने की धमकी भी दी. उन्होंने बताया कि छात्रा के साथ बीते 28 दिसंबर 2024 को एक शिक्षक ने छेड़खानी का प्रयास किया. इसके बाद 31 दिसंबर 2024 को दूसरे शिक्षक ने भी अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का प्रयास किया. पीड़ित छात्रा के पिता ने द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर धुमाकोट थाना पुलिस ने दोनों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है। उसके बाद पुलिस टीम ने मामले में प्रारंभिक जांच के बाद दोनों शिक्षकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पोक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के तहत मामला दर्ज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, लोकेश्वर सिंह ने जानकारी दी कि धुमाकोट थाना में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच के लिए आदेश जारी किए गए हैं। दोनों शिक्षकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों शिक्षकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।