पत्नी के मार पीट करने के बाद पति ने अपना मेडिकल कराया और उनकी शिकायत करने के लिए थाने पहुंचा. लेकिन थाने के गेट के बाहर उसकी पत्नी और पत्नी की मां ने उसके साथ फिर से मार-पीट की.
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Husband filed a complaint against his wife and her mother
हल्द्वानी: यहां एक पति ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस में पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने पीड़ित पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पत्नी और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Husband filed a complaint against his wife and her mother
बीते सोमवार को बनभूलपुरा थाना में एक युवक ने अपनी पत्नी और पत्नी की माँ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत कर्ता युवक बनभूलपुरा थाना गौजाजाली क्षेत्र के चौधरी कॉलोनी निवासी बताया जा रहा है. युवक ने थाने में पत्नी द्वारा की जाने वाली प्रताड़ना से बचाने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित युवक ने तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी उसे अक्सर मारती-पीटती है.
थाने के बाहर भी की मारपीट
उसने बताया कि वो तिकोनिया मोड़ स्थित अपने पिता फिरासत के मोबाइल की दुकान पर था. इस दौरान उसकी पत्नी दुकान पर पहुंची और उसके साथ बुरी तरह मार-पीट कर दी. पत्नी के मार पीट करने के बाद उसने अपना मेडिकल कराया और उनकी शिकायत करने के लिए थाने पहुंचा. लेकिन थाने के गेट के बाहर उसकी पत्नी और पत्नी की मां ने उसके साथ फिर से मार-पीट की. पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी अपनी माँ के साथ मिलकर उसके पिता के मकान पर कब्जा करने की साजिश कर रही हैं,. और उससे पैसे हड़पने के लिए उसे इस तरह प्रताड़ित कर रही हैं.
पत्नी और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने जानकारी दी कि पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पति द्वारा प्रस्तुत तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी और सास के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और अपमानित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।