उत्तराखंड: विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाते पकड़ा गया युवक

जब ये तीनों युवतियां बारी-बारी से अटैच बाथरूम में गईं, तो एक युवती ने देखा कि एक युवक बाथरूम की खिड़की से छुपके उनका वीडियो बना था। छात्रा के शोर मचाने पर जब अन्य लोग बाहर आए, तो एक युवक भागता हुआ नजर आया।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
obscene videos of students: Made obscene videos of girl students by hiding in bathroom
Image: Made obscene videos of girl students by hiding in bathroom

उधमसिंह नगर: पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के अंतर्राष्ट्रीय गेस्ट हाउस में तीन पीएचडी स्कॉलर की छात्राएं ठहरी हुई थी. एक स्थानीय युवक को छात्राओं के बाथरूम की खिड़की से मोबाइल फोन से वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया। छात्राओं का आरोप है कि अधिकारियों ने मामले को दबा दिया और आरोपी को छोड़ दिया। इन छात्राओं ने अब थाना प्रभारी कैंट, देहरादून को शिकायत पत्र सौंपा, जिसके बाद थाना पंतनगर पुलिस ने अब जाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Obscene videos of students in the bathroom

इन तीन छात्राओं ने शिकायत पत्र में उल्लेख किया कि उन्हें 2 जनवरी 2025 को देहरादून से पंतनगर विश्वविद्यालय में शोध कार्य के लिए भेजा गया था। विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय अतिथि गृह में उन्हें कमरे रहने के लिए दिए गए थे। 3 जनवरी की शाम 6 बजे, जब ये तीनों युवतियां बारी-बारी से अटैच बाथरूम में गईं, तो एक युवती ने देखा कि एक युवक बाथरूम की खिड़की से छुपके उनका वीडियो बना था। छात्रा के शोर मचाने पर जब अन्य लोग बाहर आए, तो एक युवक भागता हुआ नजर आया।

माफ़ी मांगने पर छोड़ दिया गया युवा

प्रारंभिक जांच में अतिथि गृह के पास रहने वाले एक युवक से पूछताछ की गई। युवक ने पूछताछ में अपना नाम गुरुदत्त बताया. पुलिस के समक्ष अपने कृत्य पर खेद व्यक्त किया और माफ़ी मांगी। उसके बाद पुलिस और अन्य अधिकारियों ने इस मामले में समझौता कर लिया, और मामले को दबा कर युवक को छोड़ दिया.

मानसिक तनाव में हैं छात्राएं

पीड़ित छात्राओं ने अब थाना प्रभारी कैंट देहरादून में आरोपी के खिलाफ शिकायती दर्ज की है, पीड़ित छात्राओं का कहना है कि इस घटना के बाद से वे तीनों मानसिक अवसाद से गुजर रहीं हैं. वो चाहती हैं कि उनका वीडियो भी वायरल नहीं हो और आरोपी युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई भी हो जाए।

आखिरकार पंतनगर पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून में शिकायत दर्ज होने के आधार पर अब पंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है। उन अधिकारियों के खिलाफ भी जांच की जाएगी, जिन पर आरोप है कि उन्होंने बाहरी शोधकर्ताओं को डराकर माफीनामा लिखवाया। इस प्रकरण की जांच के लिए विवेचक नियुक्त कर दिए गए हैं। शीघ्र ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।