Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस के डर से थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बीते शुक्रवार एक व्यक्ति ने कोतवाली मंगलौर में अपनी बेटी का अपहरण होने की शिकायत दर्ज करवाई थी. पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अजय बावरा नाम का युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भागकर ले गया। पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने मामले में छानबीन की और आरोपी की दबिश के लिए शिकंजा कस लिया।
मंगलौर कोतवाली पुलिस का बढ़ता दबाव देख आरोपी अजय बावरा पुत्र अनिल निवासी जैनपुर झंझेडी, मंगलौर ने बीते रविवार को थाने में पहुंचा. वहां पहुंचकर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने खुद ये कबूल किया कि वो नाबालिग बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ उसने दुष्कर्म किया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।