अल्मोड़ा में दुखद घटना, अनाथ बच्ची ने मानसिक तनाव में समाप्त कर दी जीवनलीला

परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवती शांत व मिलनसार स्वभाव की थी. लेकिन माता-पिता की मौत के बाद से युवती अत्यधिक मानसिक तनाव में थी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
orphan girl commits suicide: Orphan girl gives away life in mental pressure
Image: Orphan girl gives away life in mental pressure

अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा के दूरस्थ गांव में 23 वर्षीय अनाथ युवती ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर दी. हल्द्वानी के डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मृत्य हो गई. बताया जा रहा है कि माता पिता की मृत्यु के बाद से युवती मानसिक तनाव में थी.

Orphan girl gives away life in mental pressure

जानकारी के अनुसार बीते 31 जनवरी अल्मोड़ा जनपद के दन्या के एक निकटवर्ती गांव निवासी एक 23 वर्षीय युवती आत्महत्या करने के लिए खुद को आग लगा दी. आग में जलने से युवती बुरी तरह झुलस गई थी। परिजनों ने उसे तत्काल डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया. लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान ही युवती ने आखिरी साँस लेली। डॉ.सुशीला तिवारी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस टीम ने युवती का शव परिजनों को सौंप दिया. जिसके बाद परिजन युवती का शव अल्मोड़ा में स्थित अपने गांव ले गए।

सड़क दुर्घटना में हुआ पिता का निधन

परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवती शांत व मिलनसार स्वभाव की थी, लेकिन पिछले कुछ समय से अत्यधिक तनाव में थी। दरअसल पिछले साल एक सड़क दुर्घटना में मृतका के पिता का निधन हो गया था। इससे पूर्व उसकी माता की भी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि उसके माता-पिता का निधन होने के बाद युवती मानसिक रूप से तनाव में थी। युवती के माता-पिता का निधन के बाद युवती और उसका छोटा भाई अनाथ हो गए थे।

पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास

माता-पिता की मृत्यु के बाद से उनके चाचा और ताऊ का परिवार ने दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे. किंतु युवती पिता की मृत्यु के बाद से गहरे दुःख की स्थिति में चली गई थी। परिजनों का कहना है युवती ने इससे पहले भी एक बार आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय उसे बचा लिया गया था। लेकिन इस बार उसने खुद को आग लगाई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। युवती की मृत्यु के बाद से उसके छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल छाया हुआ है। पुलिस टीम द्वारा इस मामले में जांच जारी है।