उत्तराखंड: पैतृक गांव आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, पहाड़ की शादी में वर-वधू को देंगे आशीर्वाद

CM योगी शादी के अलावा गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में 100 फीट ऊंचे तिरंगे के उद्घाटन शामिल होंगे। साथ ही किसान मेला और विकास प्रदर्शनी में भी भाग लेंगे।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
CM Yogi Adityanath: CM Yogi Adityanath visit to Panchoor Uttarakhand
Image: CM Yogi Adityanath visit to Panchoor Uttarakhand

पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल सुबह उत्तराखंड में स्थित अपने पैतृक गांव के दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले आज शाम ही योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड पहुंचने की सूचना थी। लेकिन अब जिला प्रशासन ने उनके आने के समय की पुष्टि की है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्थाएं चक-चौबंद हो गयी हैं।

CM Yogi Adityanath visit to Panchoor Uttarakhand

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 6 फरवरी की सुबह उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। कल योगी आदित्यनाथ पौड़ी जनपद में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे। दरअसल योगी आदित्यनाथ कल 6 फरवरी को पंचूर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम योगी के उसके बाद भी 6 और 7 फरवरी को उत्तराखंड में रुकने की ख़बरें हैं।

प्रशासन ने शुरू कीं तैयारियां

उत्तराखंड दौरे के दौरान CM योगी शादी के अलावा गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में 100 फीट ऊंचे तिरंगे के उद्घाटन शामिल होंगे। साथ ही किसान मेला और विकास प्रदर्शनी में भी भाग लेंगे। वे पंतनगर विश्वविद्यालय के कृषि मेले का उद्घाटन भी करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों के बाद, वे उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे। पौड़ी जिला प्रशासन ने योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर ली है। खुद जिलाधिकारी आशीष चौहान ने क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिये।