Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: संसदीय कार्य, वित्त और शहरी निकाय मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि विधानसभा में राज्य का बजट सत्र 2025-26 देहरादून में आगामी 18 से 24 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके साथ सभी एक सौ नगर निकायों में आगामी सात फरवरी तक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे।
राज्य के विभिन्न वर्गों जैसे व्यापारी, किसान, लघु उद्योग, शिक्षा आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए हैं। इनमें से महत्वपूर्ण सुझावों को उत्तराखंड के बजट में शामिल किया गया है। जनहित की भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करने की दिशा में बजट लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर से लगभग 200 से अधिक हित धारकों से सुझाव लिए गए हैं। ये बजट सत्र राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को भी साकार करेगा।