Haldwani News: ब्रेक फेल हुए तो संभाल न पाया ड्राईवर, बीच सड़क पर पलट गई पर्यटकों की कार

अर्टिगा कार का ब्रेक फेल होने से पलट गई, कार में सवार सभी आठ लोग दब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Road Accident in Haldwani: Horrible road accident in Haldwani
Image: Horrible road accident in Haldwani

हल्द्वानी: कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर शाम सड़क हादसा हुआ है। एक कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई. सड़क दुर्घटना के समय कार में आठ लोग मौजूद थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Horrible road accident in Haldwani

जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार को अर्टिगा कार नैनीताल से कालाढूंगी की दिशा में जा रही थी, कालाढूंगी -नैनीताल मार्ग पर पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र के ग्राम नलनी के पास देर शाम दिल्ली से नैनीताल जा रही थी. रास्ते में अचानक ब्रेक फेल हो गया और वाहन सड़क पर पलट गया। कार में सवार सभी आठ लोग दब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कालाढूंगी के अस्पताल भेजा गया। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सुरक्षित निकाला।