बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय किए जाने के बाद अब चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इस साल रजिस्ट्रेशन प्रकिया में बदलाव किए गए हैं।
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Chardham Yatra 2025 Registration about to start
देहरादून: चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय किए जाने के बाद अब चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। पिछले साल की चारधाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन को लेकर बहुत अव्यवस्थाएं देखी गई। उस स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस साल रजिस्ट्रेशन प्रकिया में बदलाव किए गए हैं।
Chardham Yatra 2025 Registration about to start
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही चारधाम यात्रा 2025 के लिए प्रशासन ने तैयारिया शुरू कर दी हैं। इस प्रकार केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 2 मई 2025 मानी जा रही है, हालांकि तीनों धामों के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि व अक्षय तृतीय पर्व पर तय की जाएगी। चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच प्रशासन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर कर दी है। अगले हफ्ते से तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं।
पहले महीने लागू नहीं होगी वीआईपी व्यवस्था
चारधाम यात्रा में उचित व्यवस्थाओं के तहत पहले महीने में वीआईपी व्यवस्था लागू नहीं होगी। किसी भी तीर्थयात्री को वीआईपी स्कार्ट प्रदान नहीं किया जाएगा। उत्तराखंड के मुख्य सचिव द्वारा अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों को इस संबंध में अनुरोध पत्र भेजा जाएगा।
यहां लगेंगे काउंटर
तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के लिए ऋषिकेश में 20, हरिद्वार ऋषिकुल में 20 और विकासनगर में 15 काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, बड़कोट, हिना, पांडुकेश्वर और सोनप्रयाग में चेकिंग काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां आवश्यक कारणों से पंजीकरण किया जाएगा। लोनिवि सचिव ने ऑनलाइन माध्यम से बैठक में भाग लिया। यात्रा मार्ग से संबंधित सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने सड़क से जुड़ी समस्याओं को प्रस्तुत किया। लोनिवि सचिव ने आश्वासन दिया कि 15 अप्रैल तक सभी सड़कों का सुधार किया जाएगा।
40% ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा की सुचारू व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन 60% ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और 40% ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का निर्णय लिया है। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अगले हफ्ते से शुरू होंगे, और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन यात्रा शुरू होने से 10 दिन पहले शुरू किए जाएँगे। चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन ने ट्रांजिट कैंप में संबंधित जिलों के DM,SP, तीर्थ पुरोहितों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की। चारधाम यात्रा को सफल बनाने के संबंध में हुई इस बैठक में गढ़वाल आयुक्त और चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष ऑनलाइन पंजीकरण में देरी के कारण कई समस्याएं हुई थीं। इस कारण प्रशासन ने इस बार चारधाम यात्रा 2025 के ऑनलाइन पंजीकरण इस बार जल्दी शुरू करने का निर्णय लिया है।
Online Registration
चारधाम यात्रा 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ के माध्यम से कराए जाएंगे।
तैयारियों में जुटा प्रशासन
प्रशासन 30 अप्रैल से चार मई तक सभी चारों धामों के कपाटों के खुलने की संभावित तिथि को देखते हुए तैयारियों में जुट गया है। चारधाम यात्रा शुरू मार्ग पर पंद्रह अप्रैल तक सड़कों को ठीक करा दिया जाएगा। धामों में भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को रोकने के लिए हरिद्वार से लेकर अलग-अलग जगह यात्रा रूट पर होल्डिंग रूट बनाए जाएंगे।