उत्तराखंड: चचेरे भाई ने किया 16 वर्षीय अनाथ के साथ दुष्कर्म, 6 माह की गर्भवती होने पर चला पता

जब पीड़िता के दोनों भाई घर पर नहीं थे तो 32 वर्षीय चचेरे भाई ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को पौड़ी-पाबौ मोटर मार्ग पर मांडाखाल से गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Women Empowerment: 16 year old orphan girl raped by cousin
Image: 16 year old orphan girl raped by cousin

पौड़ी गढ़वाल: गढ़वाल में एक 16 वर्षीय अनाथ बच्ची की ताई ने जब उसे मिटटी खाते देखा तो चेकअप के लिए अस्पताल ले गए अस्पताल में पता चला कि किशोरी के 6 माह की गर्भवती है. किशोरी ने बताया कि उसके चचेरे भाई ने जबरन दुष्कर्म किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

16 year old orphan girl raped by cousin

कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के अंतर्गत के एक गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी माता-पिता की मृत्यु के बाद से अपने बड़े भाइयों के साथ रहती है। किशोरी के दोनों बड़े भाई नौकरी करते हैं। उनके माता-पिता का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। किशोरी क्षेत्र के एक विद्यालय में 10वीं की छात्रा है। पीड़िता किशोरी बीते कई दिनों से मिट्टी खा रही थी, जिस कारण उसकी ताई को उसके गर्भवती होने की आशंका हुई। उसके बाद परिजन किशोरी को क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चेकअप के लिए ले गए। जहां डाक्टरों ने किशोरी की जांच की, जिसमें पता चला कि किशोरी छह माह की गर्भवती है।

पोक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

जब किशोरी से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई ने उसके साथ जबरदस्ती की थी। आरोपी की अपने क्षेत्र में ही एक दुकान है. जब पीड़िता के दोनों भाई घर पर नहीं थे तो 32 वर्षीय चचेरे भाई ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को पौड़ी-पाबौ मोटर मार्ग पर मांडाखाल से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर ली गई है।