Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में तेज रफ्तार कार ने रिक्शा सवार बुजुर्ग की जान ले ली. तेज रफ्तार कार ने रिक्शा सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है. कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक तेज रफ्तार कार ने रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयानक था कि रिक्शा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया, और सड़क के किनारे स्थित दो खोखे भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। कार का चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों ने किसी तरह उठाकर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने रिक्शा सवार को मृत घोषित कर दिया। एम्स चौकी प्रभारी निखिलेश बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम (उम्र 62 वर्ष) के रूप में हुई है. मोहम्मद इस्लाम मूल रूप से मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है. जो ऋषिकेश के बनखंडी में किराए का कमरा लेकर रहता था. कबाड़ी का काम कर गुजर बसर करता था।